उत्तराखंड TOURIST SANDESH 29 सितंबर 2026

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्वल भट्ट, अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए, मुख्य चुनाव अधिका

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित


देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्वल भट्ट, अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो० एच०सी० पुरोहित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। दून विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ जिसमें विभिन्न स्कूल सोसाइटी के निर्वाचित सदस्यों ने वोट डाले। मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई, मुख्य चुनाव अधिकारी व अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। अन्य पदों पर आकृति नौटियाल उपाध्यक्ष, मौली भट्ट संयुक्त सचिव एवं निखिल बिनवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो० एच०सी० पुरोहित ने दून विवि की छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया उत्कृष्ट एवं आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई खर्च छात्रों को नहीं करना होता है। परिषद में हर स्कूल से निर्वाचित प्रतिनिधि छात्र परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य होते है। चुनाव लड़ने के लिए छात्र को परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है। कुलपति प्रो० सुरेखा डंगवाल ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी केन्द्रित शिक्ष्ण एवं शोध इकोसिस्टम विकसित करने के लिए विवि प्रशासन, शिक्षक और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे है।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रो० आशीष कुमार, डॉ० प्राची पाठक, डॉ० कोमल, प्रो० एस०एस० सुथार, डॉ० सुनीत नैथानी, डॉ० आबशार अब्बासी, प्रशांत मेहता तथा दिनेश चन्द्र पुरोहित शामिल थे।

संबंधित लेख

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 1 अक्टूबर 2026

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन डेटा ट्रैफिक एवं बिलिंग जागरूकता पर छात्रों को किया गया जागरूक दिल्ली। बुधवार, अलभ्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रायोजन में सनशाइन मॉडर्न पब्लिक

पूरा पढ़ें
उत्तराखंड
TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर

पूरा पढ़ें
दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्नउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए नामांकन कल, मतदान 29 सितंबर को देहरादून। दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी के चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई

पूरा पढ़ें