उत्तराखंड TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की गई। नामांकन पत्र जांच समिति द्वारा सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की गई, जिसे आज प्राचार्य/संरक्षक, छात्र संघ प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरत सिंह बलौरी द्वारा जारी किया गया।

जारी अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अनिकेत दुगलचा, मनीष नेगी एवं स्वाती रियाल, उपाध्यक्ष पद के लिए क्षितिज अग्रवाल, नागेन्द्र सिंह बिष्ट एवं प्रेरणा, सचिव पद के लिए आदित्य पटवाल, मानस काला एवं शिवम, सह-सचिव पद के लिए अंजली, अंकिता जदली एवं काजल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रेरणा एवं उज्ज्वल गौड़ प्रत्याशी हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मिनाक्षी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य/संरक्षक प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संघ निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन बनाए रखने तथा महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए सहयोग करने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरत सिंह बलूडी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कर ली गई है तथा जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित आगामी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी तथा सभी प्रत्याशियों एवं विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

संबंधित लेख

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 1 अक्टूबर 2026

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन डेटा ट्रैफिक एवं बिलिंग जागरूकता पर छात्रों को किया गया जागरूक दिल्ली। बुधवार, अलभ्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रायोजन में सनशाइन मॉडर्न पब्लिक

पूरा पढ़ें
प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचितउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 29 सितंबर 2026

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्वल भट्ट, अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए, मुख्य चुनाव अधिका

पूरा पढ़ें
दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्नउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए नामांकन कल, मतदान 29 सितंबर को देहरादून। दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी के चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई

पूरा पढ़ें