उत्तराखंड TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न

दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए नामांकन कल, मतदान 29 सितंबर को देहरादून। दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी के चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई

 दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी चुनाव संपन्न


छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए नामांकन कल, मतदान 29 सितंबर को



देहरादून। दून विश्वविद्यालय में स्कूल सोसायटी के चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। नव निर्वाचित स्कूल सोसायटी के कुल 36 सदस्यों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एच.सी. पुरोहित द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।

विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए नामांकन कल किया जाएगा, जबकि मतदान 29 सितंबर को संपन्न होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। छात्र परिषद के निर्वाचन में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एच.सी. पुरोहित ने नवनिर्वाचित स्कूल सोसायटी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रॉक्टर एस.एस. सुथार, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. नरेंद्र रावल, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. गजेंद्र सिंह, प्रो. चेतना पोखरियाल, प्रो. हर्ष डोभाल, प्रो. सुनीत नैथानी, डॉ  आशीष सिन्हा, डॉ. प्राची पाठक, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. कोमल, डॉ. हिमानी,  डॉ. अचलेश दावरे, डॉ धृति, डॉ अतुल शाह तथा डॉ. आशाराम गैरोला सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सक्रिय सहयोग से शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन में पुलिस प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

संबंधित लेख

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 1 अक्टूबर 2026

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन डेटा ट्रैफिक एवं बिलिंग जागरूकता पर छात्रों को किया गया जागरूक दिल्ली। बुधवार, अलभ्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रायोजन में सनशाइन मॉडर्न पब्लिक

पूरा पढ़ें
प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचितउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 29 सितंबर 2026

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्वल भट्ट, अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए, मुख्य चुनाव अधिका

पूरा पढ़ें
उत्तराखंड
TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर

पूरा पढ़ें