उत्तराखंड TOURIST SANDESH 6 सितंबर 2026

शिक्षकों के लिए माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला हुई आयोजित

शिक्षकों के लिए माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला हुई आयोजित

शिक्षकों के लिए माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला हुई आयोजित आबूरोड। शनिवार, शिक्षक दिवस के अवसर पर अमेज़िंग हीलिंग स्पेस, भुजेला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा, आबूरोड के शिक्षकों के लिए विशेष माइंड-बॉडी हीलिंग कार्य

शिक्षकों के लिए माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला हुई आयोजित



आबूरोड। शनिवार, शिक्षक दिवस के अवसर पर अमेज़िंग हीलिंग स्पेस, भुजेला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भारजा, आबूरोड के शिक्षकों के लिए विशेष माइंड-बॉडी हीलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूर्णिमा परिहार  के नेतृत्व में लगभग 20 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में अमेज़िंग हीलिंग स्पेस, भुजेला की निदेशक डॉ. रोज़ा ने स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण पर आधारित प्रेरणादायक सत्र में शिक्षकों को विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक सरल व्यायाम तथा मानसिक शांति का अभ्यास करवाया।

कार्यशाला में आरजे रमेश ने राजयोग ध्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, मानसिक सुकून एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।

शिक्षकों ने कार्यशाला को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह पहल शिक्षकों के स्वास्थ्य, खुशी और मानसिक संतुलन को समर्पित एक सराहनीय प्रयास था।

संबंधित लेख

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 1 अक्टूबर 2026

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन डेटा ट्रैफिक एवं बिलिंग जागरूकता पर छात्रों को किया गया जागरूक दिल्ली। बुधवार, अलभ्य फाउंडेशन द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के प्रायोजन में सनशाइन मॉडर्न पब्लिक

पूरा पढ़ें
प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचितउत्तराखंड
TOURIST SANDESH 29 सितंबर 2026

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्वल भट्ट, अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए, मुख्य चुनाव अधिका

पूरा पढ़ें
उत्तराखंड
TOURIST SANDESH 26 सितंबर 2026

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर

पूरा पढ़ें