पर्यटन TOURIST SANDESH 28 सितंबर 2021

विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज पर्यटन विभाग पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ थीम के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ‘कंडोलिया

 विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज पर्यटन विभाग पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ थीम के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ‘कंडोलिया से किनाश पर्वत‘ तक ट्रैक पर जा रहे प्रतिभागियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटक स्थलों का विकास करने के साथ ही संरक्षण व नैसर्गिंक सुंदरता को बढ़ावा देना है। किनाश पर्वत ट्रैक में होटल एसोसिएशन के सदस्यों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस की अवसर पर आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही 1970 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया तथा प्रथम बार 1980 में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। तब से हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ रखी गयी है। उन्होंने कहा कि किनाश पर्वत पर ट्रैक का आयोजन पूर्व में भी किया जा चुका है। पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में इस ट्रैक को बनाया गया था, जिसका पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से सौन्दर्यीकरण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही डीपीआर तैयार करने हेतु  संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जिनके संबंध में खुद जानकर फिर उनको देश दुनिया के सामने लाया जाना चाहिए। कहा कि पर्यटकों के सहयोग से पर्यटक स्थलों को कूड़ा मुक्त किया जा सकता है।

     इस अवसर पर पर्यटन विभाग से रितेश नेगी, अनीता रावत, कांता सुंदरियाल, कृष्ण प्रताप सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, ट्रैकिंग में होटल एसोसिएशन से अनूप देवरानी, प्रतिभागी अखिलेश नेगी, मनोज बिष्ट, तस्लीम जावेद, जीआईसी, केवीएस, मैस्मोर, डीएवी, वीआरएमएस, जीजीआईसी, विद्या मंदिर पौड़ी से प्रतिभागी छात्र-छात्रा हिमांशु शाह, सागर गैरोला, समीर, सुभाष नेगी, सोनिया, अक्षिता नेगी, निहारिका, प्रिंयका, महक, अमित नेगी सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

संबंधित लेख

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहितपर्यटन
TOURIST SANDESH 10 अगस्त 2026

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहित

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहित पिथौरागढ़, देहरादून।( रविवार 9 अगस्त) उत्तराखंड ने राज्य गठन के 25 वर्षों में औद्योगिक विकास से आगे

पूरा पढ़ें
निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्रीपर्यटन
TOURIST SANDESH 23 अगस्त 2022

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री भर्ती प्रक्रिया को पूर्व निर्धारित मानकों के अनुंसार संचालित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को लिखा पत्र दे

पूरा पढ़ें
प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीरपर्यटन
TOURIST SANDESH 8 अक्टूबर 2020

प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीर

प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीर सुभाष चन्द्र नौटियाल कोरोना कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व का परिदृश्य बदल कर रख दिया है। इस कठिन समय में मानव प्रकृति से जुड़ने के लिए लालायित है, ऐसे समय में 71 फीसदी वनीय भू-भाग से आच्छा

पूरा पढ़ें