पर्यटन TOURIST SANDESH 23 अगस्त 2022

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री भर्ती प्रक्रिया को पूर्व निर्धारित मानकों के अनुंसार संचालित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को लिखा पत्र दे

 निर्धारित मानकों के अनुरूप हो अग्निवीर भर्ती - सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

भर्ती प्रक्रिया को पूर्व निर्धारित मानकों के अनुंसार संचालित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को लिखा पत्र

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों की भांति संचालित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। 


कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों और निर्धारित मानकों की अनदेखी को  देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने का अनुरोध किया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने रक्षा मंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि भारत सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत कोटद्वार में 19 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक बी.आर.ओ. लैन्सडाउन के द्वारा अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इस दौरान उन्हें युवाओं द्वारा भेजी गई कुछ वीडियो क्लिपिंग से पता चला है कि भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। जबकि शारीरिक में पूर्व में औसतन 300 में से 60 का चयन किया जाता था। 

उन्होने पत्र के माध्यम से रक्षा मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री को बताया कि भर्ती होने वाले युवाओं का कहना है कि भर्ती के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है। मुझे बताया गया कि दौड़ का समय 1600 मीटर के लिये 5ः40 सेकन्ड है लेकिन वह सिर्फ 5 मिनट में ही दौड़ को समाप्त कर दे रहे हैं। उतराखण्ड के जवानों के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि स्वर्गीय पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने उतराखण्ड के लिए करवाई थी। लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की हाइट अब 170 सेन्टीमीटर ले रहें हैं। 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही विसंगतियों से उत्तराखंड के युवा निराश हो रहे हैं तथा उन्हें भारत सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए इन तमाम तथ्यों के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को पूर्व में निर्धारित मानकों की भाँति ही संचालित किया जाए।


संबंधित लेख

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहितपर्यटन
TOURIST SANDESH 10 अगस्त 2026

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहित

25 वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने बदली दिशा, शिक्षा, पर्यटन और आईटी बने विकास के नए आधार : प्रो. एच.सी. पुरोहित पिथौरागढ़, देहरादून।( रविवार 9 अगस्त) उत्तराखंड ने राज्य गठन के 25 वर्षों में औद्योगिक विकास से आगे

पूरा पढ़ें
विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजनपर्यटन
TOURIST SANDESH 28 सितंबर 2021

विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज पर्यटन विभाग पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ थीम के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ‘कंडोलिया

पूरा पढ़ें
प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीरपर्यटन
TOURIST SANDESH 8 अक्टूबर 2020

प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीर

प्रकृति पर्यटन से जागेगी तस्वीर सुभाष चन्द्र नौटियाल कोरोना कोविड-19 महामारी ने पूरे विश्व का परिदृश्य बदल कर रख दिया है। इस कठिन समय में मानव प्रकृति से जुड़ने के लिए लालायित है, ऐसे समय में 71 फीसदी वनीय भू-भाग से आच्छा

पूरा पढ़ें