शोध TOURIST SANDESH 29 अगस्त 2026

उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित

उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित

उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित कोटद्वार। डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) 202

उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित


कोटद्वार। डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) 2026 के तत्वावधान में उद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। 

प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. प्रीति रानी, प्रभारी, वाणिज्य विभाग के निर्देशन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए पोस्टरों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्टार्टअप, नवाचार, उद्यमिता एवं रोजगार की संभावनाओं से संबंधित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा विभिन्न चुनौतियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

निर्णायक मंडल में प्रो. आशा देवी, प्रभारी दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ. राकेश द्विवेदी, वनस्पति विज्ञान विभाग तथा डॉ. विनोद सिंह, प्रभारी चित्रकला विभाग शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं विषय-वस्तु के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता में बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर की कुमारी दिव्यांशी ने प्रथम स्थान, बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की कुमारी अंशिका बुड़ाकोटी ने द्वितीय स्थान तथा एम.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की कुमारी नंदिनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. अंशिका बंसल, सहायक प्रो. वाणिज्य विभाग का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. गणेश प्रसाद एवं अरविंद दुधपुड़ी उपस्थित थे।

संबंधित लेख

कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजनशोध
TOURIST SANDESH 21 अगस्त 2026

कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

कृत्रिम बौद्धिकता में सिक्स सिग्मा से भविष्य के लिए रोजगार एवं शोध की संभावना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन कोटद्वार। डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में “AI-Enabled Future-Ready Employability, Care

पूरा पढ़ें
ब्रिक्स देशों के नीति विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने साझा किए वैश्विक चुनौतियों के समाधानशोध
TOURIST SANDESH 29 मई 2026

ब्रिक्स देशों के नीति विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने साझा किए वैश्विक चुनौतियों के समाधान

ब्रिक्स देशों के नीति विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने साझा किए वैश्विक चुनौतियों के समाधान देहरादून। दून विश्वविद्यालय, देहरादून में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्रिक्स ऐकडेमिक मिड-टर्म कॉन्फ्रेन्स का आयोज

पूरा पढ़ें
शोध
TOURIST SANDESH 10 सितंबर 2019

बाल शोध विधा पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

बाल शोध विधा पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कोटद्वार। समग्र शिक्षा अभियान और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोटद्वार में बाल शोध विधा पर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे

पूरा पढ़ें