संस्कृति TOURIST SANDESH 31 अगस्त 2026

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आय

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा एवं देशभक्ति की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का औपचारिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एम.ए. की छात्रा प्रियंका ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर सभागार में उत्साह एवं देशप्रेम की भावना का संचार किया।

दिव्यांका एवं खुशी ने गढ़वाली खुदेड़ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, जबकि नवीन ने पारंपरिक गढ़वाली चांचरी प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। अभिलाष, नवीन, प्रियंका, दिव्यांका, खुशी एवं शिखा की टीम ने पारंपरिक गढ़वाली चौंफला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

इसी क्रम में जान्हवी, प्रियांशी, आकांक्षा, सांची, खुशी गोदियाल, कुणाल, आभाष एवं आयुष ने जौनसारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं प्रियंका, सुहानी, कुमुद, नव्यता, कृतिका एवं आकांक्षा ने मनमोहक गढ़वाली सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर संगीत समिति के सदस्य डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. रवींद्र कुमार सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र संघ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मंच संचालन प्रोफेसर अरविंद अवस्थी ने किया।

संबंधित लेख

नाटक जय जवान जय जय हिन्दुस्तान का हुआ नाट्य मंचनसंस्कृति
TOURIST SANDESH 14 अगस्त 2026

नाटक जय जवान जय जय हिन्दुस्तान का हुआ नाट्य मंचन

नाटक जय जवान जय जय हिन्दुस्तान का हुआ नाट्य मंचन राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करता है नाटक जय जवान जय जय हिन्दुस्तान कोटद्वार। (गुरुवार, 13 अगस्त) ब्रह्माण्डेव कुटुम्बकम् सेवा समिति, सूआसू योगसछ सेवा समिति और आयुष जोशी क

पूरा पढ़ें
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजितसंस्कृति
TOURIST SANDESH 12 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी

पूरा पढ़ें
लोक-संस्कृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता - त्रिभुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकारसंस्कृति
TOURIST SANDESH 9 अगस्त 2026

लोक-संस्कृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता - त्रिभुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार

लोक-संस्कृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता - त्रिभुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रवासी केदारवासी सम्मेलन में बिखरे स्थानीय संस्कृति के रंग देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में रूद्रप्रयाग विकास संघर्ष समिति

पूरा पढ़ें